फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: Blind Cricket World Cup 2018 member Naresh Tumda is doing wages, job request to CM Vijay Rupani

गुजरात: नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 की टीम का हिस्सा रहे नरेश तुमदा कर रहे मजदूरी, सीएम से किया नौकरी का अनुरोध

Mon, 09 Aug 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
एएनआई डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: Blind Cricket World Cup 2018 member Naresh Tumda is doing wages, job request to CM Vijay Rupani
नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 की टीम के खिलाड़ी रहे नरेश तुमदा - फोटो : twitter@ANI

भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 की टीम के सदस्य रहे नरेश तुमदा अब आजीविका कमाने के लिए गुजरात के नवसारी में मजदूरी कर रहे हैं। इस टीम को नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 में जीत मिली थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं प्रतिदिन 250 रुपये कमाता हूं। तीन बार सीएम विजय रूपाणी से नौकरी के लिए अनुरोध किया लेकिन जवाब नहीं मिला। मैं सरकार से नौकरी देने का आग्रह करता हूं ताकि मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकूं।
विज्ञापन


आज मजदूरी और सब्जी बेचकर अपना पेट पाल रहे नरेश तुमदा
एक और टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। सरकार ही नहीं कई संस्थाओं ने भी ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम विशेष पैकेज का ऐलान किया है। लेकिन दूसरी और कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया और आज वे दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उनमें से ही एक क्रिकेट खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया को विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी और आज मजदूरी और सब्जी बेचकर अपना पेट पाल रहा है।

बता दें कि गुजरात के नवसारी के रहने वाले हैं। नेत्रहीन क्रिकेटर नरेश तुमदा विश्व कप विजेता टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे, जिसने मार्च में शारजाह स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान द्वारा 308 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम को जिताया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed