फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: BJP suspends ex-spokesperson after he shared selfie with Punjab CM Bhagwant Mann

Gujarat: भगवंत मान के साथ सेल्फी शेयर करना भाजपा के पूर्व प्रवक्ता को पड़ा भारी, छह साल के लिए हुए निलंबित

Mon, 03 Oct 2022 04:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

भाजपा नेता किशन सिंह सोलंकी ने रविवार रात को अपने फेसबुक पेज पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भगवंत मान जी।'

विज्ञापन
Gujarat: BJP suspends ex-spokesperson after he shared selfie with Punjab CM Bhagwant Mann
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

गुजरात भाजपा के नेता और पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। भाजपा ने अपने पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ ये एक्शन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप के तहत लिया है। गुजरात भाजपा की ओर से इस संदर्भ में जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी ने पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


गुजरात भाजपा ने इस संदर्भ मेंजो बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि 'अहमदाबाद के भाजपा नेता किशन सिंह सोलंकी, जो लगभग छह महीने पहले तक पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे, को राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के आदेश से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।'
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता किशन सिंह सोलंकी ने रविवार रात को अपने फेसबुक पेज पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भगवंत मान जी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन सिंह सोलंकी के खिलाफ इस कार्रवाई को लेकर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता याग्नेश दवे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि किशन सिंह सोलंकी राज्य भाजपा की मीडिया टीम का हिस्सा थे और प्रवक्ता के रूप में काम करते थे, लेकिन वर्तमान में वे किसी पद पर नहीं थे। वे पूर्व में भाजपा मीडिया सेल के संयोजक थे और करीब छह महीने तक वे पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य करते थे। 

वहीं, सोलंकी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को भाजपा किसान मोर्चा या किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य का कार्यकर्ता भी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed