{"_id":"5e0fe5458ebc3e87d6159660","slug":"gujarat-assembly-speaker-rajendra-trivedi-said-brahmin-bn-rao-prepared-draft-of-the-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा अध्यक्ष का दावा, ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का मसौदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष का दावा, ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का मसौदा
Sat, 04 Jan 2020 06:37 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संविधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शुक्रवार को दावा किया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करने का श्रेय बीएन राव को दिया था, जो एक ब्राह्मण थे। त्रिवेदी ने कहा कि देश की जिन नौ विभूतियों को नोबेल पुरस्कार मिला है उनमें से आठ ब्राह्मण थे। इनमें अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट के मौके पर त्रिवेदी ने कहा, क्या आपको पता है कि 60 देशों का संविधान का अध्ययन करने के बाद हमारा संविधान बनाया गया। हम सभी पूरे सम्मान के साथ डॉ. आंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन आंबेडकर ने खुद कहा था कि मसौदा बीएन राव ने तैयार किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, क्या आपको पता है कि 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया और फिर संविधान का मसौदा तैयार किया गया। क्या आपको मालूम है कि किसने बी आर आंबेडकर को मसौदा दिया? जब भी संविधान की बात आती है तो हम सभी सम्मान के साथ आंबेडकर का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, लेकिन उनके (आंबेडकर के) अपने ही शब्दों में मसौदा बी एन राव (ब्राह्मण) ने तैयार किया। इतिहास बताता है कि ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाते हैं। यह राव ही थे जिन्होंने आंबेडकर को अपने से आगे रखा। हमें आंबेडकर पर गर्व है क्योंकि उन्होंने 25 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में अपने भाषण में इसे कबूल किया।