फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022 Date May Announce Today Gujarat Vidhan Sabha Chunav Updates Here

Gujarat Assembly Elections 2022: आज हो सकता है गुजरात चुनाव का एलान, दो चरणों में होंगे मतदान

Wed, 02 Nov 2022 09:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Nov 2022 09:49 AM IST
सार

चुनाव आयेाग गुजरात विधानसभा चुनावों की आज घोषणा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो गुजरात चुनाव में दो चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Date May Announce Today Gujarat Vidhan Sabha Chunav Updates Here
Gujarat Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग द्वारा आज दोपहर तक गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार कब हुए थे चुनाव? 
गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 


त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला 
पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed