{"_id":"63a3d1dc44e0c946193e794b","slug":"gujarat-ahmedabad-woman-found-dead-in-hospital-cupboard-daughter-body-under-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 22 Dec 2022 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:23 AM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक ही अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन थिएटर(सांकेतिक)
- फोटो : pixabay
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक ही अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला और फिर पलंग के नीचे से मां की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था।
विज्ञापन
बिस्तर के नीचे मां का शव मिला
इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन