फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Accident News: Balcony Collapses During Jagannath Rath Yatra, Several People Injured

Gujarat: दरियापुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हादसा, बालकनी गिरने से एक की मौत, कई लोग घायल

Tue, 20 Jun 2023 07:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

Balcony Collapse in Ahmedabad News : रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर इमारतों को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिया जाना चाहिए। कडियानाका के पास जहां यह हादसा हुआ, वह इमारत भी जर्जर थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था या नहीं।

विज्ञापन
Ahmedabad Accident News: Balcony Collapses During Jagannath Rath Yatra, Several People Injured
रथयात्रा के दौरान बालकनी गिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद के दरियापुर इलाके में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मार्ग पर एक जर्जर मकान की बालकनी मंगलवार दोपहर ढह गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। दरियापुर थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने बताया कि घायलों में से कुछ दूसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे। कुछ लोग नीचे खड़े थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मेहुल पांचाल (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गुजर रही थी, तो तीन लोग बालकनी में खड़े थे। दो मंजिला भवन पुराना और जर्जर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जर्जर थी इमारत
बताया जा रहा है कि रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर इमारतों को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिया जाना चाहिए। कडियानाका के पास जहां यह हादसा हुआ, वह इमारत भी जर्जर थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को मामूली चोटें आईं
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कडियानाका के पास एक पुराने घर में उसका मालिक तीन अन्य लोगों के साथ रथ यात्रा देखने के लिए खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह स्लैब से नीचे गिर गया। फिलहाल पांच लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। सभी को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।


रथ यात्रा बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रही
दावा यह भी किया जा रहा है कि हादसा उक्त हुआ जब  जब रथ यात्रा के दौरान ट्रकों से आसपास के लोगों को प्रसाद बांटा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोग प्रसाद लेने के लिए नीचे उतरे तो बालकनी गिर गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हालांकि, रथ यात्रा बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed