Gujarat: सूरत में छह मंजिला इमारत गिरी, सात लोगों की मौत, हादसे के बाद देर रात तक चलता रहा रेस्क्यू
गुजरात के सूरत जिले में सचिन इलाके में छह मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। पुलिस और बचाव टीम ने हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही। सातों शव बरामद कर लिए गए हैं। शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
विस्तार
#UPDATE | Gujarat: Chief Fire Officer, Surat, Basant Pareek says, "...The search operation continued throughout the night. Seven dead bodies have been recovered..." https://t.co/HVUp7jB6ro pic.twitter.com/X6ojSZAu1a
— ANI (@ANI) July 7, 2024
पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम गहलोत ने बताया कि राज्य आपदा राहत दल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि 6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। तीन शव निकाले जा चुके हैं। एक व्यक्ति घायल है और उसे बचा लिया गया है।
अभी राहत और बचाव कार्य बंद नहीं हुआ है
देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। राहत और बचाव दल में शामिल लोगों के मुताबिक मलबे के नीचे कई और लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किए जाने की घोषणा नहीं हुई है।
#WATCH | Gujarat: Rescue operation underway in Sachin area of Surat where a four-floor building collapsed, yesterday.
— ANI (@ANI) July 7, 2024
According to police, three bodies have been retrieved while several people are feared trapped inside. pic.twitter.com/nbgwwfqCy7
इमारत के मलबे में देर रात तक चलती रही तलाशी
शनिवार देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस और बचाव टीम ने हादसे के बाद मकान के मलबे से एक शव बरामद किया।
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका- पुलिस#WATCH | Gujarat: A Four-floor building collapsed in Sachin area of Surat. Many people feared trapped. Police and fire department team at the spot. Rescue operations underway. pic.twitter.com/FIJJUGzbEQ
— ANI (@ANI) July 6, 2024
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया, कि दोपहर करीब 3 बजे सचिन इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में रहने वाले कई लोग मलबे में फंसे हैं। पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे में दबी एक महिला को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। इस इमारत के अंदर 30 फ्लैट में से 4-5 फ्लैट में कुछ लोग रह रहे थे और बाकी फ्लैट खाली थे। जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं, अनुमान है कि मकान के मलबे में अभी भी 5-6 लोग फंसे हुए हैं।
इमारत काफी जर्जर हो गई थी#WATCH | Anupam Singh Gehlot, Police Commissioner, Surat says, " Today around 3 pm, a six-storey building collapsed in the Sachin area. Many people who were living in that building got trapped inside. Police and fire brigade reached the spot immediately. A woman was successfully… https://t.co/YWWfeAEg7X pic.twitter.com/Q2nzU2Gs9g
— ANI (@ANI) July 6, 2024
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। जिनमें से अधिकतर इस क्षेत्र में स्थित कारखानों में काम करने वाले लोग रहते थे। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।