{"_id":"6883b92c1740c518b00f53d8","slug":"gujarat-16-year-old-girl-assault-in-porbandar-duo-arrested-two-on-the-run-know-all-about-it-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: पोरबंदर में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से जलाया गया; दो गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: पोरबंदर में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से जलाया गया; दो गिरफ्तार, दो फरार
Fri, 25 Jul 2025 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, 'शिकायत के अनुसार जयराज सुंदावदरा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया ने 22 जुलाई की रात एक पार्टी प्लॉट के कमरे में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। चौथे आरोपी मेरु सिंघल ने तीनों की मदद की। मल्हार और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।'
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के पोरबंदर शहर में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस कुकृत्य के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ध्रुवल सुतारिया ने बताया कि घटना 22 जुलाई की है। गुरुवार को उद्योगनगर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो को पकड़ने के प्रयास जारी
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, 'शिकायत के अनुसार जयराज सुंदावदरा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया ने 22 जुलाई की रात एक पार्टी प्लॉट के कमरे में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। चौथे आरोपी मेरु सिंघल ने तीनों की मदद की। मल्हार और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।'
विज्ञापन
नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म
उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों ने जयराज को जानने वाली लड़की को एक रेस्टोरेंट ले जाने का वादा किया और फिर उसे अपनी कार में एक पार्टी प्लॉट पर ले गए। यहां उसे नशीला पेय पिलाया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे सिगरेट से जलाया भी
सुतारिया ने कहा, 'उसकी हालत का फायदा उठाकर जयराज, मल्हार और राजू ने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे उसके घर छोड़ दिया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने उसे सिगरेट से जलाया भी।'
महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित
इस बीच गोवा की राजधानी पणजी में एक पब के बाहर एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जब यह घटना हुई, तब वे ड्यूटी पर नहीं थे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने कहा, 'पणजी के पट्टो इलाके में एक पब के बाहर एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में कांस्टेबल ओमकार जाधव और मयूर नाइक पर मामला दर्ज किया गया है।'