{"_id":"60f2054d8070b376536cd54e","slug":"gujarat-16-policemen-suspended-for-negligence-in-raid-on-gambling-base-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमदाबाद में जुआ अड्डे पर छापे में लापरवाही पर 16 पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमदाबाद में जुआ अड्डे पर छापे में लापरवाही पर 16 पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 17 Jul 2021 03:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:46 AM IST
सार
- पुलिस के अनुसार, गुजरात पुलिस की राज्य निगरानी सेल की एक टीम ने 6 जुलाई को दरियापुर पुलिस थाने के तहत आने वाले मनपसंद जिमखाना में छापा मारकर बड़े जुएं अड्डे का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
Gujarat police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद शहर में जुएं के एक बड़े अड्डे के भंडाफोड़ के 10 दिन बाद कम से कम 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई काम में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इन पुलिसकर्मियों को अपने इलाके में चल रहे इतने बड़े जुएं अड्डे की जानकारी तक नहीं थी। पुलिस के अनुसार, गुजरात पुलिस की राज्य निगरानी सेल की एक टीम ने 6 जुलाई को दरियापुर पुलिस थाने के तहत आने वाले मनपसंद जिमखाना में छापा मारकर बड़े जुएं अड्डे का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
यह जुआ घर एक चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम की आड़ में चलाया जा रहा था। छापे के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही 11 लाख रुपये नकद और दो दर्जन से अधिक वाहन जब्त किए गए थे।
विज्ञापन