{"_id":"5a608e3d4f1c1b77268b5074","slug":"gujarat-1-dead-in-fire-broke-out-on-board-mt-genessa-oil-tanker-of-deendayal-port","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः कांडला बंदरगाह के पास तेल टैंकर में लगी भयंकर आग, 1 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरातः कांडला बंदरगाह के पास तेल टैंकर में लगी भयंकर आग, 1 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Updated Thu, 18 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
गुजरात के कांडला बंदरगाह में भयंकर आग लगने की खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग राज्य के कच्छ जिले में स्थित कांडला बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर में लगी है।
विज्ञापन
इस हादसे में अब तक एक युवक के मौत होने की खबर है। घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हादसे से कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
1 dead in fire that broke out on board MT Genessa oil tanker, 15 nautical miles off Deendayal Port #Gujarat
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 18, 2018
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार (13 जनवरी) को गुजरात के राजकोट में प्रानस्ला गांव में आयोजित राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने से 3 लड़कियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए थे।