{"_id":"65a7f25ce03423f08f0674ad","slug":"great-opportunity-for-internship-in-lokpal-know-who-can-apply-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Internship: लोकपाल में इंटर्नशिप का शानदार मौका, मिलेंगे हर महीने 10,000 रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Internship: लोकपाल में इंटर्नशिप का शानदार मौका, मिलेंगे हर महीने 10,000 रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Wed, 17 Jan 2024 09:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:01 PM IST
सार
Lokpal Internship: लोकपाल ने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रशिक्षुओं को हर महीने 10,000 रुपये का वजीफा भी मिलेगा।
विज्ञापन
लोकपाल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने छात्रों को इंटर्नशिप का शानदार मौका दिया है। संस्था ने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं।
मिलेगा 10,000 रुपये का वजीफा
लोकपाल ने इंटर्नशिप के लिए विज्ञापन जारी किया है जिसके मुताबिक इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रत्येक इंटर्न को प्रति माह 10,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इंटर्नशिप की अवधि छह हफ्ते की होगी। लोकपाल में चार रिक्तियों के लिए इंटर्नशिप कराई जाएगी।
ये छात्र कर सकते हैं आवेदन
इंटर्नशिप की पात्रता के बारे में कहा गया है, 'भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के छात्र, जो कानून, राजनीति विज्ञान, सार्वजनिक प्रशासन, सार्वजनिक नीति, प्रबंधन, अर्थशास्त्र या मानवाधिकार के क्षेत्र में नियमित स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम कर रहे हैं, आवेदन करने के पात्र हैं।'
विज्ञापन
12वीं में न्यूनतम 75% अंक जरूरी
वहीं विज्ञापन में एक शर्त का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि छात्र के 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत या समकक्ष अंक होने चाहिए। विज्ञापन के अनुसार, लोकपाल में इंटर्न के लिए चार रिक्तियां हैं।
इन संस्थानों की कार्यप्रणाली के बारे में सीखेंगे प्रशिक्षु
प्रशिक्षुओं को लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों और प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षु लोकपाल, केंद्रीय सतर्कता आयोग और दिल्ली पुलिस प्रतिष्ठान (सीबीआई) जैसे विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली के बारे में भी सीखेंगे।