फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt water body says Flood risk in 21 locations and 4 sites under severe condition

Flood Risk: देशभर में मूसलाधार बारिश, 21 स्थानों पर बाढ़ का खतरा; केंद्रीय जल आयोग बोला- सतर्क हो जाएं

Thu, 10 Jul 2025 07:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 10 Jul 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
govt water body says Flood risk in 21 locations and 4 sites under severe condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

देश भर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी देखी जा रही है। जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अलर्ट जारी किया है। आयोग ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया है कि देश भर में 21 स्थानों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इन 21 स्थानों में से चार गंभीर बाढ़ की श्रेणी में हैं।

विज्ञापन


हालांकि जल आयोग ने अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन में यह भी बताया है कि अभी तक देश की किसी भी नदी ने अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) को पार नहीं किया है। फिर भी असम और बिहार में चार स्थानों पर जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
विज्ञापन


असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में स्थिति चिंताजनक
बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विशेष तौर पर असम में देखा जा रहा है। यहां गोलाघाट जिले में धनसिरी नदी और बिहार में बागमती और गंडक नदियां उन नदियों में शामिल हैं जिनका जल स्तर गंभीर बना हुआ है। इसके अलावा, 17 अन्य जगहों पर सामान्य से अधिक बाढ़ की स्थिति है। इन स्थानों पर जल स्तर चेतावनी और खतरे की सीमा के बीच मंडरा रहा है। इन 17 स्थानों में असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के नदी क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम और बिहार में नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
अभी हो रही मानसूनी बारिश के कारण असम और बिहार में नदियों का जलस्तर बेहद तीव्र गति से बढ़ रहा है। जिसके कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। असम में बराक, कुशियारा और कटखल नदियां क्रमशः कछार, करीमगंज और हैलाकांडी ज़िलों में तेजी से बढ़ रही है। वहीं, बिहार में भी रुनीसैदपुर में बागमती नदी और बसुआ में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।  हालाँकि अभी भी यह खतरे के स्तर से नीचे है।

यूपी में घाघरा और गंडक की हो रही लगातार निगरानी
वहीं, बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां गंगा नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। आयोग ने बताया है कि फतेहगढ़, गढ़मुक्तेश्वर और कछला ब्रिज सहित कई गंगा निगरानी केंद्रों ने चेतावनी सीमा से ऊपर के स्तर की सूचना दी है। वहीं, एल्गिन ब्रिज में घाघरा नदी और खड्डा में गंडक नदी पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि 13 राज्यों के 25 जलाशय स्थलों ने सीमा के बराबर या उससे अधिक जल प्रवाह की सूचना दी है। इनमें आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम, कर्नाटक में अलमट्टी, ओडिशा में हीराकुंड और मध्य प्रदेश में इंदिरा सागर और बरगी बांध जैसे प्रमुख जलाशय शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed