फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt shielding school management: Raut on killing of Badlapur sexual assault case accused

Badlapur Case: 'स्कूल प्रबंधन को बचा रही सरकार', बदलापुर मामले के आरोपी की मुठभेड़ में मौत पर बोले संजय राउत

Tue, 24 Sep 2024 04:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

Badlapur Case: राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्कूल प्रबंधन को बचाना चाहते हैं और इसके लिए वे सबूत नष्ट करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Govt shielding school management: Raut on killing of Badlapur sexual assault case accused
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की मुठभेड़ में मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्कूल प्रबंधन को बचाने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा कि इस मुठभेड़ की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। लेकिन ऐसे आरोपियों के प्रति सहानुभूति दिखाने की भी जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा, "लेकिन जो हत्या या मुठभेड़ हुई, वह मुख्य आरोपी (स्कूल प्रबंधन) को बचाने के लिए की गई। यह कैसे संभव है कि एक सफाईकर्मी एक पुलिस कर्मी से बंदूक छीन ले और फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी करे? यह एक बुनियादी सवाल है।"
विज्ञापन


तलोजा जेल से बदलापुर लाया जा रहा था आरोपी
अक्षय शिंदे पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का आरोप था। सोमवार की शाम वह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। यह घटना तब हुई, जब उसे पुलिस के वाहन में तलोजा जेल से बदलापुर लाया जा रहा था। राउत ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा से जुड़ा है स्कूल, गायब हो गए सीसीटीवी फुटेज'
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्कूल प्रबंधन को बचाना चाहते हैं और इसके लिए वे सबूत नष्ट करना चाहते हैं। यह एक बड़ी साजिश है। जिन लोगों को बचाया जा रहा है, उन्हें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का संरक्षण हासिल है। राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि यौन शोषण की घटना के बाद से स्कूल के सीसीटीवी फुटेज गायब हो गए हैं। यह स्कूल भाजपा से जुड़ा है और कल की कहानी (अक्षय शिंदे की मौत) उन्हें बचाने के लिए बनाई गई। 





विपक्षी दलों के प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित: नरेश म्हस्के
वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने विपक्षी दलों की की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के प्रदर्शन और पुलिस पर सवाल उठाने के प्रयास राजनीति से प्रेरित हैं। महस्के ने कहा, हमारी पुलिस की बहादुरी को सवालों के घेरे में लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed