{"_id":"5d382e5b8ebc3e6cd710dd3f","slug":"govt-reconstituted-the-group-of-ministers-looking-after-the-issues-of-sexual-harassment-at-workplace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यस्थल पर शारीरिक उत्पीड़न को लेकर सरकार ने मंत्रियों के समूह का पुनर्गठन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्यस्थल पर शारीरिक उत्पीड़न को लेकर सरकार ने मंत्रियों के समूह का पुनर्गठन किया
Wed, 24 Jul 2019 03:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कार्यस्थल पर शारीरिक उत्पीड़न को लेकर मंत्रियों के समूह का पुनर्गठन किया है। इस समूह में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और मेनका गांधी को हटाकर नए सदस्यों को शमिल किया गया है। यह समूह इस विषय पर कानून को और मजबूत करने के लिए अपनी राय देगा।
विज्ञापन
मंत्रियों के जिस समूह का पुनर्गठन किया गया है उसमें अब गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। पहले गठित समूह में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शामिल थीं।
विज्ञापन
अक्तूबर 2018 में कार्यस्थल पर शारीरिक उत्पीड़न से निपटने और इसे रोकने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के लिए मंत्रियों के समूह को बनाया गया था।
विज्ञापन