{"_id":"6a61d48bbdef3b0ef10e4395","slug":"govt-offer-talks-rejected-by-cockroach-janta-party-leadership-sources-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: 'चार बार भेजा बातचीत का प्रस्ताव', मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- किसी भी समय चर्चा को तैयार है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Protest: 'चार बार भेजा बातचीत का प्रस्ताव', मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- किसी भी समय चर्चा को तैयार है सरकार
Thu, 23 Jul 2026 02:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:15 PM IST
सार
पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने चार बार बातचीत का प्रस्ताव भेजने का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी समय और किसी भी जगह चर्चा को तैयार है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बातचीत से यह गतिरोध खत्म हो पाएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
सीजेपी का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया। लेकिन सीजेपी के नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार के सत्रों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों को चार बार औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसी भी समय, किसी भी जगह और प्रदर्शनकारियों की सुविधा के अनुसार बातचीत करने को तैयार है। हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही सीजेपी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। ऐसे में आंदोलन और सरकार के बीच बना गतिरोध अभी भी कायम है।
सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद पेपर लीक के मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है। सीजेपी से जुड़े युवा शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा, परीक्षा प्रणाली में बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच 25 दिनों से अनशन पर बैठे लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नरम रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते हैं तो वह प्रदर्शनकारियों से फिलहाल आंदोलन स्थगित कर सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील करेंगे।
ये भी पढ़ें: पेपर लीक विवाद: पीएम मोदी बोले- दोषियों को जल्द सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार