फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt decides to extend Smart Cities Mission deadline till June 2024

Updates: पद्म पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू; जून 2024 तक बढ़ाई गई स्मार्ट सिटी मिशन की समय सीमा

Mon, 01 May 2023 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 May 2023 10:19 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 1 मई, 2023 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। 

विज्ञापन
Govt decides to extend Smart Cities Mission deadline till June 2024
Padma Awards - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र ने सोमवार को सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करें जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने के लायक हैं और उनके नामों की सिफारिश करें। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 1 मई, 2023 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन


पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इन पुरस्कारों को 1954 में शुरू किया गया था और तबसे हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।बयान में कहा गया है कि यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी व्यक्ति जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेद के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। बयान में कहा गया है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को 'जनता के पद्म' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन, सिफारिशें करें, इसमें स्व-नामांकन भी शामिल है।

इसमें कहा गया है कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज की निस्वार्थ सेवा करने वालों के बीच से मान्यता प्राप्त है।

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय (https://mha.gov.in) की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल(https://padmaawards.gov.in) पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर लिंक के साथ उपलब्ध हैं।

जून 2024 तक बढ़ाई गई स्मार्ट सिटी मिशन की समय सीमा 
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने कुछ शहरों के अनुरोधों के बाद स्मार्ट सिटी मिशन की समय सीमा जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है। मिशन की मौजूदा समय सीमा जून 2023 थी।


एक अधिकारी ने कहा कि केवल शहरों के चुनिंदा उप-समूह को विस्तार देना अन्याय होगा। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह विस्तार न केवल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है, बल्कि मिशन के तहत बनाई गई सभी सर्वोत्तम प्रथाओं का संस्थानीकरण, टेम्पलेट्स, नवाचारों का डॉक्यूमेंटेशन को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है ताकि उन्हें देशभर में दोहराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed