फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt creates about 24K deputation reserve pool in central armed police forces, Assam Rifles

MHA: सीएपीएफ और असम राइफल्स में 24000 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Wed, 21 Feb 2024 06:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

MHA: सरकार ने पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स के मौजूदा मानव संसाधन में करीब 24 हजार कर्मियों के आरक्षित प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। गृहमंत्रालय ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Govt creates about 24K deputation reserve pool in central armed police forces, Assam Rifles
गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने बेहतर पदोन्नति के अवसर, कर्मियों की नई भर्ती और विभिन्न आंतरिक सुरक्षा कार्यों के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स के मौजूदा मानव संसाधन में करीब 24 हजार कर्मियों की आरक्षित प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी और असम राइफल्स में 23 हजार 958 कर्मियों की आरक्षित प्रतिनियुक्ति के लिए एक आदेश जारी किया। असम राइफल्स के अलावा इन पांच सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को आतंकवाद रोधी अभियानों, सीमा की रखवाली, चुनाव कराने और देशभर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने जैसे विभिन्न आंतरिक सुरक्षा के दायित्वों को पूरा करने के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे विशेष सुरक्षा समूह (एसीजी), राष्ट्री सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) जैसे विभिन्न विशेष संगठनों के भी प्राथमिक मानव संसाधान हैं। ये एजेंसियां गृहमंत्रालय के तहत काम करती हैं और इन पर भारत की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।  

विज्ञापन

बीएसएफ के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक अजय सिंह ने कहा, यह पहली बार है जब गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि इन बलों के अधिकारी और कर्मी प्रतिनियुक्ति पर जाने में सक्षम हैं और व्यवस्थित व संस्थागत तरीके से अपने ज्ञान व कौशल को बढ़ाने में सक्षम हैं। 

सीएपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से उनकी पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे, जो दूरदराज के इलाकों और संघर्ष वाले कठिन इलाकों में अपना दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा, ऐसे कर्मी जो पदोन्नति के वास्तव में पात्र हैं, लेकिन रैंक में सुधार में देरी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि कोई पद खाली नहीं हैं। उन्हें उच्च पद पर नियुक्त किया जा सकता है, क्योंकि उनकी आरक्षित प्रतिनियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed