फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt bus fell into a ditch in Kerala, three including a woman died; Was returning from Thanjavur, Tamil Nadu

Kerala: केरल में खाई में गिरी सरकारी बस, महिला समेत तीन की मौत; तमिलनाडु के तंजावुर से लौट रही थी

Mon, 06 Jan 2025 09:46 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Published by: बशु जैन Updated Mon, 06 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद 34 यात्रियों को लेकर केएसआरटीसी की एक बस अलपुझा जिले के मावेलीकारा लौट रही थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे इडुक्की जिले के पुल्लूपारा के निकट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Govt bus fell into a ditch in Kerala, three including a woman died; Was returning from Thanjavur, Tamil Nadu
केरल में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के इडुक्की जिले में एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद 34 यात्रियों को लेकर केएसआरटीसी की एक बस अलपुझा जिले के मावेलीकारा लौट रही थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे इडुक्की जिले के पुल्लूपारा के निकट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डंपर ने कार में मारी टक्कर, दो BJP नेताओं की मौत 
ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार तड़के डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई। नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे, जबकि छुरिया पूर्व सरपंच थे। दोनों नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता नौरी नायक के करीबी थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात डेढ़ बजे एनएच 53 पर बर्ला थाना क्षेत्र में हुई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था। वे भुवनेश्वर से अपने घर कर्डोला लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानबूझकर मारी गई कार में टक्कर
घटना में घायल हुए सुरेश चंदा ने आरोप लगाया, 'डंपर ने हमारी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी। हमें शक था कि कोई जानबूझकर हमारी कार को टक्कर मार रहा है, इसलिए चालक ने कार को हाईवे से कंठपाली चौक की ओर घुमा लिया, लेकिन डंपर ने पीछा किया और फिर से कार को टक्कर मारी, जिससे कार पलट गई।' उन्होंने कहा कि जब कार को दो बार टक्कर मारी गई तब तक वह होश में थे। मगर तीसरी बार जब डंपर ने टक्कर मारी तो वह बेहोश हो गए। चंदा ने कहा, 'मुझे यकीन है कि यह जानबूझकर किया गया। कोई दुर्घटनावश एक बार टक्कर मार सकता है, लेकिन तीन बार क्यों टक्कर मारी गई?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed