फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor of Arunachal Pradesh participated in a special film screening for children and also encouraged them

Arunachal Pradesh: राज्यपाल परनाइक ने बच्चों संग देखी ‘सितारे जमीन पर’, राजभवन की अनोखी पहल ने छू लिया दिल

Mon, 14 Jul 2025 10:27 PM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 10:27 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने ओजू वेलफेयर एसोसिएशन और राजभवन परिवारों के 100 से अधिक बच्चों के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। यह आयोजन समावेशिता बढ़ाने और वंचित बच्चों के जीवन में खुशी भरने के उद्देश्य से राजभवन द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
Governor of Arunachal Pradesh participated in a special film screening for children and also encouraged them
हृदयस्पर्शी पहल के तहत अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक - फोटो : एजेंसी

विस्तार

सोमवार को समावेशिता को प्रोत्साहित करने और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से अरुणाचल प्रदेश के राजभवन की ओर से एक हृदयस्पर्शी पहल देखने को मिला। इसके तहत अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने ओजू वेलफेयर एसोसिएशन मिशन और राजभवन परिवारों के सौ से अधिक बच्चों के साथ फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया।
विज्ञापन


यह सराहनीय आयोजन राजभवन द्वारा किया गया, जो पहली बार इस तरह का प्रयास था। इसका उद्देश्य विभिन्न और अक्सर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से आने वाले बच्चों, जिनमें अनाथ और कठिन हालात का सामना कर चुके बच्चे भी शामिल हैं, के लिए एक साझा सांस्कृतिक अनुभव सृजित करना था। यह पहल जरूरतमंद बच्चों के जीवन को छूने और उन्हें सशक्त करने के लिए राजभवन की सतत प्रयासों का हिस्सा रही, जो आशा, समानता और देखभाल का संदेश देती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah: अमित शाह बोले- मोदी सरकार के 11 साल इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखे जाएंगे, देश ने देखी तरक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

Governor of Arunachal Pradesh participated in a special film screening for children and also encouraged them
बच्चों से बातचीत करते हुए राज्यपाल केटी परनाइक - फोटो : एजेंसी
राज्यपाल ने बच्चों से की बातचीत
राज्यपाल ने फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया। उनकी सादगी और आत्मीयता को बच्चों ने बेहद सराहा और कई बच्चों ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि हर बच्चे को खुश रहने, अवसर पाने और प्रोत्साहन का अधिकार है। 

ये भी पढ़ें:- RSS: संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की मांग तेज, ऑर्गेनाइजर में लिखा गया लेख

फिल्म की भावनात्मक प्रस्तुति
उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ फिल्म देखने भर का नहीं है, बल्कि बच्चों को यह याद दिलाने का अवसर है कि वे महत्वपूर्ण हैं, देखे और समझे जाते हैं और उन्हें समर्थन प्राप्त है। फिल्म की प्रेरक कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति ने बच्चों के दिलों को गहराई से छू लिया। पूरा ऑडिटोरियम बच्चों की हंसी, तालियों और गहन सोच के क्षणों से गूंज उठा, जबकि वे इस अनुभव में पूरी तरह डूबे हुए थे। बच्चों ने राज्यपाल को उनकी दया और देखभाल के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed