फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said 11 years of Modi government will be written in golden letters in history News In Hindi

Amit Shah: अमित शाह बोले- मोदी सरकार के 11 साल इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखे जाएंगे, देश ने देखी तरक्की

Mon, 14 Jul 2025 09:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 09:56 PM IST
सार

भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह दौर देश के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के ये 11 साल इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखे जाएंगे।

विज्ञापन
Amit Shah said 11 years of Modi government will be written in golden letters in history News In Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है और यह दौर इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और भारत की सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर चला है। शाह ने बताया कि इस दौरान 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुले, 15 करोड़ से अधिक लोगों को पीने का साफ पानी मिला और 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए।

विज्ञापन

राम मंदिर, 5G से लेकर धारा 370 तक का जिक्र
अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं राम मंदिर बनने से क्या फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक ओर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया और दूसरी ओर देश में 5G और डिजिटल पेमेंट को गांव-गांव तक पहुंचाया, जिससे सब्जी बेचने वाले तक को फायदा हो रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाकर लाखों शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ओडिशा: राष्ट्रपति मुर्मू ने आग से झुलसी छात्रा का हाल जाना, यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर लगाई थी आग
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विकास परिषद पर भी बोले शाह
इसके साथ ही शाह ने भारत विकास परिषद की उन्नति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का 63वां स्थापना दिवस एक मायने में भारत का विकास, भारत के दृष्टिकोण से चाहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था 63 साल तक चलती है और निर्विवाद चलती है तो वो अपनेआप में एक बहुत बड़ी बात होती है। मगर सेवा की काम करने वाली संस्था जब 63 साल चलती है तो इसके पीछे काफी तपस्वियों का तप होता है तभी जाकर चलती है।


नई शिक्षा नीति और तकनीकी प्रगति
शाह ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने भारत विकास परिषद की समाज सेवा की भावना की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था जरूरतमंदों और सेवा करने वालों के बीच एक सेतु का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:- नीति आयोग रिपोर्ट: 'पश्चिम बंगाल ने सामाजिक-आर्थिक मोर्चे पर दिखाया शानदार प्रदर्शन', ममता बनर्जी हुईं गदगद

नीलमणि सिंह को सम्मानित करने पर परिषद को दी बधाई
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानी नीलमणि सिंह को सम्मानित करने पर परिषद को बधाई दी। साथ ही बताया कि नीलमणि सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज में शामिल होकर अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। शाह ने अंत में कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संगठन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को जोड़ते हुए एक अनूठी कार्य संस्कृति विकसित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed