{"_id":"5eb188708ebc3e907f18b12e","slug":"government-will-give-double-of-luxembourg-land-to-companies-exiting-china-to-invest-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन छोड़ने वाली कंपनियों को भारत बुलाने की तैयारी, ये है सरकार का मास्टर प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन छोड़ने वाली कंपनियों को भारत बुलाने की तैयारी, ये है सरकार का मास्टर प्लान
Tue, 05 May 2020 09:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 05 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन से बाहर जाने वाले व्यवसायों को लुभाने के लिए भारत उनके लिए लक्जमबर्ग के आकार के लगभग दोगुना जमीन तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए देश भर में 461,589 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की गई है। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 115,131 हेक्टेयर मौजूदा औद्योगिक भूमि शामिल है। बता दें कि विश्व बैंक के अनुसार, लक्जमबर्ग 243,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल जो विदेशी कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं, उनके लिए यहां भूमि सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रहा है। यही कारण है कि अधिग्रहण में देरी से सऊदी अरामको से पॉस्को तक परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशासन राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकी, कोरोना वायरस प्रकोप के कारण चीन पर निर्भरता को कम किया जा सके। इसके अलावा सरकार उन सभी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए रिझाना चाहती है, जो चीन से बाहर अपना कारखाना लगाना चाहती हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण कई बड़ी कंपनियां चीन से बाहर अपना प्रोडक्शन प्लांट ले जाना चाहती हैं। ऐसे में भारत इन कंपनियों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इसके लिए भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है।