फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government will examine 50 crore peoples health

अब नहीं छिपेगी किसी की बीमारी, सरकार कराएगी 50 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप

Wed, 17 May 2017 08:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 May 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
government will examine 50 crore peoples health
देश में गैर संचारी रोगियों की बढ़ती संख्या और इनके इलाज से देश पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


पहले चरण में 100 जिलों में जांच का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत हाइपरटेंशन, मधुमेह के अलावा तीन तरह के कैंसर की जांच की जाएगी। इस कार्यक्रम को देश भर में लागू करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि देश में बढ़ते गैर संचारी मरीजों की संख्या को कम करने और इन बीमारियों का सही समय पर पता लगाकर इलाज करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके तहत हाइपरटेंशन, मधुमेह, बच्चेदानी का कैंसर, स्तन और मुंह के कैंसर की जांच की जाएगी। अगले कुछ वर्षों में इसके तहत 50 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए देश भर में 400 गैर संचारी रोगों की जांच के लिए क्लीनिक की स्थापना की गई है।      


गैर संचारी रोगों की वजह से प्रति वर्ष देश में 90 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सात करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, आठ करोड़ लोग हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। प्रति वर्ष देश में कैंसर के 13 लाख नए मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। - अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed