{"_id":"5a89cd044f1c1b05738b81c6","slug":"government-to-treat-for-robbing-patients-in-the-name-of-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर मरीजों को लूटने का भी ‘इलाज’ करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जांच के नाम पर मरीजों को लूटने का भी ‘इलाज’ करेगी सरकार
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दवा की कीमत पर अंकुश लगाने की तैयारी के बाद पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक जांच के लिए मनमाने दाम वसूलने पर भी सरकार लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। मेडिकल जांच के नाम पर मरीजों को लूटने का खेल बंद करने के लिए सरकार इनकी कीमत तय करने जा रही है।
विज्ञापन
पैथलैब और उपकरण निर्माता कंपनियों में मची खलबली
सरकार के इस कदम ने चिकित्सीय उपकरण बनाने वाली कंपनियों में खलबली मचा दी है। कंपनियां इस फैसले को बेबुनियाद बताने में जुटी हैं, लेकिन सरकार ने अपना रुख एकदम साफ कर दिया है। अक्सर देखने में आता है कि अगर किसी लैब में मरीज का टेस्ट 100 रुपये में हो रहा है, तो वही टेस्ट दूसरी लैब में 300 से 500 रुपये में होता है।
विज्ञापन
विश्वसनीयता के नाम पर मरीजों से ज्यादा कीमतें वसूली जाती हैं। इस गोरखधंधे के खिलाफ नीति आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है। 12 मार्च को बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन