{"_id":"5fc7c1f08ebc3e9b9c28fb14","slug":"government-of-india-directs-wikipedia-to-remove-the-link-that-shows-wrong-map-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने विकीपीडिया को दिया निर्देश, जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दुरुस्त करे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने विकीपीडिया को दिया निर्देश, जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दुरुस्त करे
Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
विकीपीडिया पर दिखाया गया जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा
- फोटो : विकीपीडिया
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69ए के तहत विकीपीडिया को एक आदेश जारी किया है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार इस आदेश में विकीपीडिया को अपनी वेबसाइट पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गलत नक्शे को दर्शाने वाली लिंक को हटाने को कहा गया है। यह मामला ट्विटर पर एक यूजर ने उजागर किया था। यूजर ने एक ट्वीट करते हुए सरकार से इस पर कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने इसका संज्ञान लेते हुए 27 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसमें विकीपीडिया को निर्देश दिया गया था कि वह गलत नक्शा दर्शाने वाले पेज को हटाए क्योंकि यह भारत की क्षेत्रीय संप्रभुका और अखंडता का उल्लंघन है। अगर विकीपीडिया सरकार के इस आदेश का पालन नहीं करती है तो सरकार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इसमें वेबसाइट पर प्रतिबंध भी शामिल है। अभी तक विकीपीडिया ने नक्शा दुरुस्त नहीं किया है।
विज्ञापन