{"_id":"616a1df20c709d716d4285de","slug":"government-lifts-ban-on-export-of-test-kits-and-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: सरकार ने जांच किट और उपकरणों के निर्यात पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी: सरकार ने जांच किट और उपकरणों के निर्यात पर लगी रोक हटाई
Sat, 16 Oct 2021 06:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:04 AM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने के बाद सरकार ने जरूरी मेडिकल उपकरणों और जांच किट के निर्यात पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना महामारी की धीमी गति को देख केंद्र सरकार ने जांच किट के निर्यात पर लगी रोक को हटा दिया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने आदेश में कहा है कि कोरोना जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी जांच किट और उपकरणों के साथ अन्य रोगों की जांच में इस्तेमाल होने वाली किट, रीजेंट और उपकरणों के निर्यात पर लगी रोक को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ डीजीएफटी ने कुछ चुनिंदा सिरिंज के निर्यात पर ही रोक लगाई है। अन्य पर लगी रोक को हटा लिया है। मालूम हो कि देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने के बाद सरकार ने जरूरी मेडिकल उपकरणों और जांच किट के निर्यात पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन