फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government extended suggestion time for a month on draft of new Education policy

नई शिक्षा नीति के मसौदे पर सुझाव के लिए सरकार ने एक माह की अवधि बढ़ाई

Thu, 27 Jun 2019 07:22 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 27 Jun 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Government extended suggestion time for a month on draft of new Education policy
सांकेतिक तस्वीर

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई शिक्षा नीति के मसौदे पर सभी पक्षों के विचार और सुझाव प्राप्त करने की अवधि में एक महीने का इजाफा किया जा रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रस्तावित शिक्षा नीति के मसौदे पर पिछले चार साल से सार्वजनिक चर्चा का दौर जारी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले इस पर सभी पक्षों के सुझाव प्राप्त करने की अवधि एक महीने बढ़ाएंगे। सभी को मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिये आरक्षित 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का ब्योरा देते हुये निशंक ने बताया कि पिछले पांच साल में आरक्षित सीटों पर दाखिला पाने वाले बच्चों की संख्या 18 लाख से बढ़कर 41 लाख हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने एक पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि देश भर के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित सीटों पर 2014 में 18 लाख बच्चों को दाखिला मिला था। यह संख्या साल 2015 में 24 लाख, साल 2016 में 29 लाख, साल 2017 में 34 लाख और साल 2018-19 में 41 लाख हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के अधिकार से वंचित बच्चों की पहचान कर सूचीबद्ध करने से जुड़े एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में निशंक ने बताया कि सबके लिए अनिवार्य शिक्षा कानून का पालन सुनिश्चित करने के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों और इस अधिकार से वंचित बच्चों की ग्राम पंचायत स्तर पर सूचियां बनाई जा रही हैं। यह काम पंचायत स्तर पर गठित शिक्षा समितियां कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed