फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government announces winners of Gandhi Peace Prize

गांधी शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा, राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए 26 का चयन

Thu, 17 Jan 2019 04:32 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 17 Jan 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Government announces winners of Gandhi Peace Prize
Gandhi Peace Prize
सरकार ने बुधवार को 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस पुरस्कार से अंतिम बार वर्ष 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सम्मानित किया गया था। सरकार ने हालांकि 2014 के बाद से इस पुरस्कार से किसी को सम्मानित नहीं किया था। यह पुरस्कार अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन में योगदान के लिए लोगों और संस्थानों को दिया जाता है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2015 के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद केन्द्र, 2016 के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से, 2017 के लिए एकई अभियान ट्रस्ट और 2018 के लिए कुष्ठरोग उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदभावना दूत योहेई ससाकावा को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। 
विज्ञापन


इन पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला एक ज्यूरी ने किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे। यह पुरस्कार महात्मा गांधी की 125वीं जयन्ती के मौके पर वर्ष 1995 में शुरू हुआ था। इसके तहत एक करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक बैज और हस्तशिल्प की एक वस्तु दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए 26 लोगों और संस्थानों का चयन किया है। इन लोगों को यह पुरस्कार नवोन्मेष, खेल, कला, समाज सेवा या किसी अन्य क्षेत्र में हासिल शानदार उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। इससे पूर्व, राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कारों का आयोजन एक गैर सरकारी संगठन भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा किया जाता था। हाल ही में, आईसीसीडब्ल्यू की वित्तीय प्रतिबद्धताओं पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सवाल उठाया था।मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

इसके मद्देनजर सरकार ने खुद को आईसीसीडब्ल्यू से अलग कर लिया और पिछले साल ही बच्चों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों की योजना को नए सिरे से आकार दिया। इसमें बहादुरी पुरस्कार को एक अलग पुरस्कार के रूप में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार में शामिल कर दिया गया। मौजूदा प्रारूप में बाल शक्ति पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जाएंगे ।पहली श्रेणी में पुरस्कार निजी स्तर पर लोगों को दिए जाएंगे और संस्थानों को बाल कल्याण पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्रालय ने इस साल के लिए 26 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया है । बयान में यह जानकारी दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed