{"_id":"5a431d6e4f1c1bb34a8b8a05","slug":"google-doodle-for-famous-shayar-mirza-ghalib","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
मिर्ज़ा ग़ालिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीम शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का आज जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने उन्हें डूडल बनाकर सम्मान दिया है। गालिब का जन्म 27 दिसंबर 1796 को आगरा में हुआ था। मिर्ज़ा ग़ालिब के बारे में खास बात ये है कि उनकी शादी 13 साल की उम्र में ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गालिब जब मरे तो उनके पास दफन होने लायक जमीन तक नहीं थी
विज्ञापन
शायर मिर्ज़ा ग़ालिब ने अपने पिता और चाचा को बचपन में ही खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने चाचा के निधन के बाद मिलने वाली उनकी पेंशन से किया। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही गद्य और पद्य लिखने शुरू कर दिये थे। शेरों-शायरी की दुनिया में मिर्ज़ा ग़ालिब का नाम आज भी एक अलग पहचान रखता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: कहते हैं कि गालिब का है अंदाज-ए-बयां और …
मिर्ज़ा ग़ालिब उर्दू और फारसी भाषा के महान शायर थे। इतने सालों के बाद भी गालिब के चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्हें भारत और पाकिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण कवि के रूप में जाना जाता है। मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब को दबीर-उल-मुल्क और नज़्म-उद-दौला का खिताब मिला था।
यह भी पढ़ें: मिर्ज़ा ग़ालिब का आज है जन्मदिन, ये हैं उनके 10 मशहूर शेर...
मिर्ज़ा ग़ालिब आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर के दरबारी कवि भी थे। अपनी शायरी में वो गालिब नाम का जिक्र जरूर करते थे। उन्होंने कहा था कि-
“हैं और भी दुनिया में सुखन्वर बहुत अच्छे
कहते हैं कि गालिब का है अन्दाज-ए बयां और”