फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of october 15 it contains taxpayer, Driving License and Vehicle Registration

खुशखबरः ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट समेत वो प्रमुख खबरें जो देंगी खुश

Mon, 15 Oct 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Good news of october 15 it contains taxpayer, Driving License and Vehicle Registration
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपना पूरा टैक्स सही तरीके से भरने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। क्योंकि समय से, ईमानदारी से पूरा टैक्स देनेवालों को सरकार ने वीआईपी ट्रीटमेंट देने की तैयारी की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अंतर्गत एक समिति इसपर काम कर रही है। इस स्कीम के तहत टैक्स भरने वालों को कई फायदे होंगे। इसके तहत उन्हें तुरंत रिफंड मिलेगा, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा पर सहूलियत और छूट मिलेगी, एयरपोर्ट में चेकइन, लाउन्ज एक्सेस में छूट और पासपोर्ट में प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके साथ ही ईमानदार करदाताओं के पैन नंबर को विशिष्ट दर्जा भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन

स्मार्ट होंगे ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

बहुत जल्द आपका ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट स्मार्ट होने वाला है। अगले साल 2019 की जुलाई से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा में होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का कलर, डिजाइन एक तरह होंगे। इन दोनों के अलावा इसके सिक्योरिटी फीचर भी एक जैसे ही होंगे। ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में माइक्रोचिप के अलावा QR Code होंगे। इनमें नियर फील्ड फीचर (NFC) भी होंगे जो फिलहाल सिर्फ मेट्रो कार्ड और ATM कार्ड में मौजूद होते हैं। इससे ट्रैफिक पुलिस अपने पास मौजूद डिवाइस की सहायता से कार्ड में मौजूद जानकारी हासिल कर सकती है। नए डीएल में ड्राइवर से जुड़ी तमाम जानकारियां होंगी। मसलन, क्या ड्राइवर ऑर्गन डोनर है या फिर क्या ड्राइवर स्पेशल डिजाइन गाड़ी चलाता है। रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उत्सर्जन नॉर्म्स से जुड़े फीचर की जानकारी आरसी पर ही दी होगी, जो प्रदूषण रोकने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में शुरू हुआ देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां

कोलकाता में देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां शुरू हुआ है। जिसका नाम है विक्टोरिया रेस्तरां। यहां लंच और डिनर दोनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। पूरे शहर में ये रेस्तरां दो चक्कर लगाएगा। ट्रामाकार में शुरू हुए इस रेस्तरां में दो बोगियां होने के कारण इसमें 27 लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने में 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ये ट्रामाकार शहीद मीनार से खिदिमपुर तक चलेगी। इस चलते फिरते रेस्तरां में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार का खाना उपलब्ध होगा। जिसमें वेज खाना 799 रुपये और नॉनवेज खाना 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा यहां चाइनीज, बंगाली और इंडियन खाना भी मिलेगा। यहां एसी की सुविधा भी है।रेस्तरां दोपहर और रात के खाने के समय दो-दो घंटे की 4 यात्रा कराएगा। यानी लंच के समय दो राउंड 12 से 2 बजे और 2 से 4 बजे के होंगे। वहीं डिनर के लिए शाम 7 से 9 बजे पहला राउंड और दूसरा राउंड रात 9 से 11 बजे तक लगेगा। दुर्गा पूजा के मौके पर छठवीं से नवमीं तक रात 11 से 1 बजे तक खास राउंड भी लगाए जाएंगे।
 

विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जम्मू- कश्मीर क्रिकेट ऐसोसिएशन ने लेह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में 9 टीमों ने हिस्सा लिया जिनका मैच नवादा डोर्जी और स्टोबदन क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। इस पहल का मकसद युवा खिलाड़ियों को वो मौका देना था जिससे वो आगे आ सके और अपना टेलेंट दिखा सकें। वैसे इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर सल किसी न किसी जिले में होता है..। जम्मू कश्मीर क्रिकेट ऐसोसिएशन के इस कदम से वहां के लोगों में भी खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed