फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Good initiative by Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana, Personnel above 50 years of age will get desired posting

दिल्ली पुलिस की अनूठी पहल: 50 साल से अधिक आयु वाले कर्मियों को मिलेगी मनचाही 'पोस्टिंग'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:19 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मनचाही पोस्टिंग देने से पहले पुलिस कर्मियों से उसकी वजह पूछी जाएगी। वे फलां जगह पर पोस्टिंग क्यों चाहते हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जा रहा है। यह मैसेज ट्रायल के तौर पर है। इसमें पुलिस कर्मियों को नई पोस्टिंग की वजह बतानी होगी...

विज्ञापन
Good initiative by Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana,  Personnel above 50 years of age will get desired posting
राकेश अस्थाना, सीपी दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। अगर दिल्ली पुलिस का कोई कर्मचारी 50 साल से अधिक आयु का है, तो वह मनचाही पोस्टिंग के लिए आवेदन कर सकता है। यह नई व्यवस्था दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शुरू की है। पुलिसकर्मी अपनी मर्जी की पांच पोस्टिंग बता सकता है। इससे कर्मचारियों को उनके घर के निकट तैनाती मिल सकती है। दूसरा, वे कर्मी जो फील्ड में सही तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में उन्हें मुख्यालय या दफ्तर वाली किसी दूसरी जगह पर भेजा जा सकता है। इस अनूठी योजना में सिपाही से लेकर उप निरीक्षक तक शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली पुलिस की कुछ इकाइयां ऐसी हैं, जहां पर कर्मचारी को सख्त ड्यूटी देनी पड़ती है। अगर आयु ज्यादा है तो उसके लिए वह ड्यूटी करना मुश्किल भरा कार्य होता है। जैसे ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी काफी सख्त मानी जाती है। खासतौर पर उस वक्त, जब वीवीआईपी रूट लगा हो या जलभराव और धरना प्रदर्शन के चलते जाम लग गया हो। थानों में भी कई बार लंबे समय तक ड्यूटी देनी पड़ती है। जिन कर्मियों की आयु पचास साल से अधिक हो जाती है, उनके लिए दस-बारह घंटे की ड्यूटी देना आसान नहीं होता। देखने में आया है कि कुछ पुलिसकर्मी आयु के इस पड़ाव पर आते-आते कई बीमारियों की जकड़ में आ जाते हैं। उनके लिए सख्त ड्यूटी देना आसान नहीं होता। दूसरी जगह उनका तबादला होना भी आसान नहीं था। कई बार तबादला कराने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कुछ ही दिन पहले एक अन्य योजना भी शुरू की थी। उसमें कोई भी कर्मचारी, जो किन्हीं विशेष परिस्थितियों के चलते अपना तबादला कराना चाहता है, वह सीधे पुलिस आयुक्त से मिल सकता है। इससे पहले ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। अब प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस आयुक्त, कर्मियों से मिलते हैं। मौके पर उनकी समस्या का निवारण कर दिया जाता है। इसी दौरान पुलिस आयुक्त अस्थाना को मालूम हुआ कि अधिक आयु वाले कर्मियों की एक कॉमन समस्या तबादले को लेकर है। उन्होंने यह भी पता लगाया कि इस तरह से तबादला कराने वालों में कौन से कर्मी शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत कर्मियों के लिए नया प्रावधान लागू कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मनचाही पोस्टिंग देने से पहले पुलिस कर्मियों से उसकी वजह पूछी जाएगी। वे फलां जगह पर पोस्टिंग क्यों चाहते हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जा रहा है। यह मैसेज ट्रायल के तौर पर है। इसमें पुलिस कर्मियों को नई पोस्टिंग की वजह बतानी होगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों से पांच विकल्प मांगे जाएंगे। जहां पर वे अच्छी तरह से काम कर सकते हैं, वहां पोस्टिंग मिल जाएगी। वे कर्मचारी जो अपने घर से ड्यूटी स्थल तक पहुंचने के लिए तीन-चार घंटे यातायात में फंसे रहते हैं, उन्हें नए प्रावधानों से बड़ी राहत मिलेगी। इसका फायदा यह होगा कि वे अपना स्वास्थ्य ठीक रख सकेंगे। ड्यूटी भी अच्छी तरह से दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed