फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Golden opportunity for Divyangjans in UP, "Divyangjan Rojgar Abhiyan" to be organized from 6th to 13th August

UP: यूपी में दिव्यांगों के लिए सरकार की पहल, 13 अगस्त तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान

Thu, 07 Aug 2025 03:37 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संध्या Updated Thu, 07 Aug 2025 03:37 PM IST
सार

यूपी में  6 से 13 अगस्त, 2025 तक “दिव्यांगजन रोजगार अभियान” आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Golden opportunity for Divyangjans in UP, "Divyangjan Rojgar Abhiyan" to be organized from 6th to 13th August
यूपी में “दिव्यांगजन रोजगार अभियान” आयोजित - फोटो : फिरदौस अहमद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा 6 से 13 अगस्त, 2025 तक 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के जरिए सरकार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के मौके दिए जाने हैं। सरकार इस कदम से उनकी आजीविका को मजबूत करने और वे स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रख रही है।

विज्ञापन

तीन वर्षों में प्रशिक्षित दिव्यांगों को मिलेगा लाभ
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के निर्देशन में कौशल विकास मिशन ने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए पहली बार ऐसी पहल की है। इसके अंतर्गत, विगत तीन वर्षों में आईटीआई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगों की जनपदवार सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उनका स्थानीय उद्योगों में सीधा सेवायोजन सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन निदेशक ने जारी किए स्पष्ट दिशा-निर्देश
UPSDM के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारियों, जिला उद्योग उपायुक्तों एवं समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान के संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, वर्ष 2025-26 में सभी प्रशिक्षण लक्ष्यों में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

दिव्यांग विश्वविद्यालयों और स्कूलों के लिए विशेष योजना
प्रदेश के दिव्यांग विश्वविद्यालयों और राजकीय संकेतक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कोर्सवार मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। “प्रोजेक्ट प्रवीण” कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में शामिल होने और रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन, अपने जनपद के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय से तत्काल संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed