फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goans burn Narakasur effigies to celebrate Diwali Festival

Goa: गोवावासियों ने दिवाली मनाने के लिए जलाए नरकासुर के पुतले; CM की लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

Sun, 12 Nov 2023 01:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 12 Nov 2023 01:48 PM IST
सार

Goa: गोवावासियों ने दिवाली उत्सव की शुरुआत करने के लिए रविवार तड़के राक्षस 'नरकासुर' के विशाल पुतले जलाए। गोवा में नरकासुर के पुतले बनाने और उन्हें दिवाली पर जलाने की एक लंबी परंपरा है।

विज्ञापन
Goans burn Narakasur effigies to celebrate Diwali Festival
गोवावासियों ने दिवाली मनाने के लिए 'नरकासुर' के पुतले जलाए - फोटो : social media

विस्तार

आज देशभर में प्रकाश और उत्साह का पर्व दीपावली मनाया जा रहा है। तटीय राज्य गोवा के लोगों ने दिवाली उत्सव की शुरुआत करने के लिए रविवार तड़के राक्षस 'नरकासुर' के विशाल पुतले जलाए। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनसे त्योहार मनाने के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।
विज्ञापन


नरकासुर वध प्रतियोगिताओं का आयोजन
गोवा में नरकासुर के पुतले बनाने और उन्हें दिवाली पर जलाने की एक लंबी परंपरा है। स्थानीय लोग इस परंपरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। त्योहार मनाने के लिए राज्य में 'नरकासुर वध' प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है परंपरा
पणजी स्थित इतिहासकार संजीव सरदेसाई ने कहा, 'यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान कृष्ण की वेशभूषा में एक कलाकार सुबह के समय नरकासुर का वध करता है। इस तरह हम दिवाली मनाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'नरकासुर वध' करने की परंपरा राज्य में पुर्तगाली शासन के दौरान भी मौजूद थी, लेकिन धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के कारण यह दबी रही। हालांकि, पुर्तगाली शासन से मुक्ति के बाद गोवा की युवा पीढ़ी इस परंपरा का पालन कर रही है। इसके साथ ही राज्य भर में लोग दिवाली मनाने के लिए अपने घरों के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक 'आकाशकंदिल' (लालटेन) लगाते हैं।

सीएम ने दी शुभकामनाएं 
सीएम सावंत ने त्योहार पर शुभकामनाएं दीं और कामना की कि दिवाली की रोशनी राज्य में एकता की भावना से लोगों के मन और हृदय को रोशन करे। अपने दिवाली संदेश में सीएम ने कहा, 'इस दिन की रोशनी हमें भगवान राम के उच्च आदर्शों की याद दिलाती है।'


इसके साथ ही सावंत ने कहा कि गोवा के लोग सुशासन की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि हम त्योहार मनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर अधिक जोर दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed