फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa ST Reservation: CM Pramod Sawant Meets Amit Shah, Seeks Fast-Track Political Quota

Goa: अमित शाह से मिले CM सावंत, चुनाव से छह माह पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ीं; ST आरक्षण पर क्या आश्वासन मिला?

Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
सार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के राजनीतिक आरक्षण की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया। शाह ने सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक में राज्य के विकास कार्यों और भाजपा के नए कार्यालय समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Goa ST Reservation: CM Pramod Sawant Meets Amit Shah, Seeks Fast-Track Political Quota
अमित शाह से मिले CM सावंत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए राजनीतिक आरक्षण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया। मुलाकात के बाद प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनके अनुरोध पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने इसके लिए अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन


बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को गोवा सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं और राज्य में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। प्रमोद सावंत ने अमित शाह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा गोवा पुलिस को पुलिस कलर्स प्रदान करने के समा रोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा भाजपा की गोवा इकाई की ओर से पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय के उद्घाटन का भी आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन


ST आरक्षण का मुद्दा क्यों अहम माना जा रहा है?
हाल के वर्षों में गोवा की कई समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद विधानसभा में ST के राजनीतिक आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उभरा है। अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस विषय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed