फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Panchayat Polls Result Live updates News in Hindi

Goa Panchayat Polls Result: गोवा की 180 में से 150 ग्राम पंचायतों में भाजपा जीती, पार्टी ने किया दावा

Fri, 12 Aug 2022 11:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 11:02 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, पंचायत चुनाव में 78.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 6,26,496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन
Goa Panchayat Polls Result Live updates News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा ने ग्राम पंचायत के चुनावों में भारी जीत होने का दावा किया है। पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि गोवा की 186 ग्राम पंचायतों में से करीब 150 में उससे जुड़े उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दो दिन पहले ही यहां मतदान कराया गया था। चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुए थे। 1,464 वार्डों में कुल 5,038 उम्मीदवार मैदान में थे। 78.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। दरअसल, 10 अगस्त को हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को 21 केंद्रों पर हुई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम 140 से 150 पंचायतों में भाजपा के कार्यकर्ता सरपंच चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीत से राज्य में भाजपा सरकार को जमीनी स्तर पर अपने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि पार्टी को जो जनादेश मिला है, वह जबरदस्त है। हालांकि, चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं लड़ा गया था, लेकिन परिणाम बताते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकांश पंचायतों में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रमोद सावंत और उनकी सरकार के नेतृत्व में विश्वास दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ गांवों में विपक्षी कांग्रेस को चौंकाने वाले झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उदाहरण के लिए कलंगुट पंचायत में स्थानीय विधायक और कांग्रेस नेता माइकल लोबो द्वारा मैदान में उतारा गया उम्मीदवार भी हार गया। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और शाम सात बजे तक चली।

नवगठित पार्टी रिवोल्यूशनरी गोअन्स ने सेंट आंद्रे विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने का दावा किया है, जहां उसके उम्मीदवार ने इस साल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इनके विधायक वीरेश बोरकर ने दावा किया कि पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा के पूर्व विधायक फ्रांसिस सिलवीरा द्वारा मैदान में उतारे गए पैनल को हराया।

कांग्रेस विधायक अल्टोन डी'कोस्टा और यूरी अलेमाओ ने दावा किया कि उनके उम्मीदवारों ने दक्षिण गोवा जिले के क्यूपेम और कंकोलिम में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकांश पंचायतों में जीत हासिल की है। डी'कोस्टा ने कहा कि लोगों ने जमीनी स्तर पर सुशासन के लिए मतदान किया।

5,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे
इस बार पंचायत चुनाव में 5,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। अधिकारियों के मुताबिक, बीते बुधवार को 186 पंचायत निकायों के लिए मतदान हुआ था। 1,464 वार्डों में कुल 5,038 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, पंचायत चुनाव में 78.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 6,26,496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उत्तरी गोवा में जहां 81.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, वहीं दक्षिण गोवा में 76.13 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में सबसे अधिक 89.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 


64 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित 
बता दें, ग्राम पंचायतों से कुल 64 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें से 41 उत्तरी गोवा से और 23 दक्षिण गोवा से हैं। उत्तरी गोवा जिले में 97 पंचायतें हैं, जिसमें 2,667 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,371 अन्य ने दक्षिण गोवा में 89 पंचायतों के लिए चुनाव लड़ा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी गोवा में 3,85,867 और दक्षिण गोवा में 4,11,153 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed