फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa nightclub fire Updates Probe committee questions landowner sarpanch News In Hindi

Goa Fire: गोवा नाइट क्लब के जमीन मालिक और सरपंच से कड़ी पूछताछ, अभी भी लूथरा बंधुओं के प्रत्यर्पण का इंतजार

Sun, 14 Dec 2025 12:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब अग्निकांड में 25 मौतों के मामले में जिला मजिस्ट्रेट अंकित यादव की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने जमीन मालिक प्रदीप अमोकर और सरपंच रोशन रेडकर से कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जबकि मालिक गौरव और सौरभ लूथरा फिलहाल थाईलैंड में हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Goa nightclub fire Updates Probe committee questions landowner sarpanch News In Hindi
गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां छीन लीं। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में बीते छह दिसंबर को हुए अग्निकांड के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में अब इस मामले में गोव सरकार ने गोवा सरकार ने एक जांच समिति बनाई है। जिला मजिस्ट्रेट अंकित यादव की अध्यक्षता में बनाई गई इस समिति ने नाइटक्लब के असली जमीन मालिक प्रदीप घड़ी अमोंकर और अर्पोरा-नगोआ के सरपंच रोशन रेडकर से पूछताछ की।

विज्ञापन

अमोकर को शनिवार को दोपहर 3.30 बजे बुलाया गया और रात 10.30 बजे तक पूछताछ हुई। उनके वकील ने कहा कि यह बहुत सख्त और गहन पूछताछ थी। सरपंच रोशन रेडकर ने भी सवालों के जवाब दिए। रेडकर पहले ही इस मामले में अग्रिम जमानत ले चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Goa fire: लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी; जानें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के मैनेजर और कर्मचारियों की गिरफ्तारी
बता दें कि गोवा पुलिस ने क्लब के पांच मैनेजर और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा फिलहाल थाईलैंड पुलिस की हिरासत में हैं, क्योंकि वे देश छोड़कर भाग गए थे। दूसरी ओर राज्य सरकार ने अन्य क्लबों की जांच भी तेज कर दी है।



इसी क्रम में राज्य सरकार ने कार्रवाई के तहत शनिवार को गोवा में प्रसिद्ध क्लब 'कैफे सीओ2 गोवा' को सील कर दिया गया और 'डियाज पूल क्लब' और बार के फायर विभाग का एनओसी रद्द कर दिया गया। जांच में पाया गया कि कैफे सीओ2 के पास फायर सेफ्टी का कोई प्रमाणपत्र नहीं था और उसकी संरचना भी सुरक्षित नहीं थी। वहीं  'डियाज पूल क्लब' में अग्निशमन यंत्र पर्याप्त नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें:- गोवा अग्निकांड: लूथरा भाइयों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा प्रत्यर्पण; फुकेट में हुए थे गिरफ्तार

मामले मेंराजनीतिक बयानबाजी भी
इन सभी बातों के बीच अब अग्निकांड मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे अग्निकांड के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग इसलिए लगी क्योंकि राज्य में भाजपा सरकार भ्रष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed