{"_id":"6ac546b4b22564a3a806b5c3","slug":"nagpur-fed-up-with-repeated-physical-harassment-teenage-girl-beaten-to-death-labourer-father-with-cricket-bat-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते फिर हुए तार-तार: लगातार यौन उत्पीड़न से परेशान थी नाबालिग, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिश्ते फिर हुए तार-तार: लगातार यौन उत्पीड़न से परेशान थी नाबालिग, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या
Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
सार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटी ने ही अपने पिता की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी का कहना है कि उसका पिता बीते दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
बेटी ने की पिता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नागपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों को तार-तार कर दिया है। दरअसल 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिता करीब दो साल से नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी नाबालिग बेटी का कहना है कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर ही अपने पिता की हत्या कर दी।
दो साल से बेटी का उत्पीड़न कर रहा था पिता
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, लड़की का 45 वर्षीय पिता दिहाड़ी मजदूर था और कथित तौर पर अपनी कमाई शराब पर खर्च कर देता था। वह अक्सर शराब के नशे में परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता और उनके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने बताया कि वह नशे की हालत में अपनी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूता था और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता था। पुलिस के मुताबिक, करीब दो साल से यह सिलसिला जारी था।
क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या
आरोपी बेटी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह बेहद नशे की हालत में घर लौटा। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि पिता ने उसके साथ फिर गलत हरकत की और विरोध करने पर उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और लड़की ने क्रिकेट बैट उठाकर पिता के सिर पर दो बार वार कर दिया। वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घबराई लड़की ने शुरुआत में घर में बिखरे खून को साफ करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना देने में देर की। आखिरकार उसने रात करीब 12:10 बजे पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और हत्या का मामला दर्ज किया। लड़की को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे अमरावती जिले के एक रिमांड होम भेज दिया गया।