फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa land grab accused arrest in kerala fled from police custody opposition asks cm resignation

Goa: गोवा पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी गिरफ्तार, इस हाई प्रोफाइल मामले में विपक्ष मांग रहा था सीएम का इस्तीफा

Mon, 23 Dec 2024 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

कई जमीन हड़पने के मामलों में आरोपी खान (55) को चार साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। वह 12 दिसंबर को गोवा पुलिस की हिरासत से भाग गया था। 

विज्ञापन
goa land grab accused arrest in kerala fled from police custody opposition asks cm resignation
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इस महीने की शुरुआत में गोवा पुलिस की हिरासत से भागे जमीन हड़पने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के लिए राहत लेकर आई है क्योंकि इस मुद्दे पर विपक्ष सीएम का इस्तीफा मांग रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्दीकी सुलेमान खान 12 दिसंबर की सुबह पुलिस हिरासत से कथित तौर पर एक कांस्टेबल की मदद से भाग गया था। सिद्दीकी सुलेमान खान पणजी की क्राइम ब्रांच के लॉक-अप में बंद था, जहां से वह कथित तौर पर एक पुलिस कॉन्सटेबल की मदद से फरार हो गया था।  
विज्ञापन


कॉन्सटेबल की मदद से पुलिस हिरासत से भागने का दावा
सीएम प्रमोद सांवत, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है, उन्होंने बताया कि सिद्दीकी सुलेमान खान को दो दिन पहले केरल में गिरफ्तार किया गया था और उसे सोमवार को गोवा लाया जाएगा। कई जमीन हड़पने के मामलों में आरोपी खान (55) को चार साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। वह 12 दिसंबर को गोवा पुलिस की हिरासत से भाग गया था। खान की फरारी का एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें एक कांस्टेबल लॉक-अप का ताला खोलता और मोटरसाइकिल पर उसे भागने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


सीएम प्रमोद सावंत का इस्तीफा मांग रहा था विपक्ष
विपक्षी पार्टी ने कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें खान ने कथित तौर पर दावा किया था कि भाजपा के एक विधायक और अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे भागने में मदद की थी। वीडियो में आरोपी को यह कहते हुए सुना गया कि उसे अपराध शाखा की दो टीमों ने गोवा से बाहर निकाला। खान ने एक सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पर भूमि सौदे को लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। विपक्षी दलों ने इस मामले में सावंत के इस्तीफे की मांग की थी। सीएम सावंत ने सोमवार को कहा कि खान से पूछताछ में पता चलेगा कि पुलिस हिरासत से उसके भागने के पीछे कौन लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के अलप्पुझा जिले में दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने सोमवार को बताया कि केरल के अलप्पुझा जिले के चेरथला के पास थन्नीरमुक्कम में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रविवार देर रात हुई। मृतक की पहचान थन्नीरमुक्कम के मन्नंबथ निवासी मनु सिबी (24) के रूप में हुई है। उसके दोस्त एलन कुंजुमन (24) को चोटें आईं हैं और उसे इलाज के लिए कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed