फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa government extends covid 19 curfew till July 12

गोवा में कोरोना: सरकार ने कोविड-19 कर्फ्यू 12 जुलाई तक बढ़ाया

Mon, 05 Jul 2021 12:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 12:23 AM IST
सार

सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा के लिए जारी एक अधिसूचना में कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाह और अन्य सभाओं को 100 लोगों या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ अनुमति है।

विज्ञापन
Goa government extends covid 19 curfew till July 12
कर्फ्यू - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा सरकार ने कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाने के लिए रविवार को वर्तमान में जारी राज्यस्तरीय कर्फ्यू 12 जुलाई तक बढ़ा दिया, लेकिन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाहों और अन्य सभाओं में 100 लोगों के शामिल होने या स्थल क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति दी। हालांकि, राज्य में कसीनो 12 जुलाई तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा के लिए जारी एक अधिसूचना में कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाह और अन्य सभाओं को 100 लोगों या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ अनुमति है।
विज्ञापन


पहली बार नौ मई को लगाए गए कर्फ्यू को समय-समय पर गोवा में संक्रमण के मामलों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया गया है। पिछला विस्तार पांच जुलाई तक था।

अधिसूचना में कहा गया है कि कर्फ्यू अवधि के दौरान इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, कम्युनिटी हॉल या इसी तरह के स्थान, रिवर क्रूज़, वाटर-पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, जिम, स्पा, मसाज पार्लर, सिनेमा हॉल, थिएटर और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं को छोड़कर, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान भी छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed