फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Four held for raising false alarm, beating up men on suspicion of being child lifters

Goa: दक्षिण गोवा में बच्चा चोरी के शक में मारपीट की कई घटनाएं, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 03:53 PM IST
सार

बच्चा चोर होने के संदेह में गोवा के अलग-अलग इलाकों में लोगों के साथ मारपीट के मामले सामने आए हैं। वास्को शहर पुलिस इसके लिए लोगों को उकसाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Goa: Four held for raising false alarm, beating up men on suspicion of being child lifters
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा के विभिन्न इलाकों में बच्चा चोर होने के शक में कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आईं हैं। पुलिस ने इन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण गोवा के वास्को शहर के पुलिस निरीक्षक कपिल नायक ने बताया, इलाके में भटक रहे मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की पिटाई करने के लिए भीड़ को उकसाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को घटना के दो बाद गिरफ्तार किया गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए यहां के नजदीकी मनोचिकित्सा और मानव व्यवहार संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री एंड ह्यूम बिहेवियर) में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा चोर समझकर लोगों ने की मारपीट
इसी तरह की एक दूसरी घटना में लोगों के समूह ने दक्षिण गोवा के मडगांव शहर से दस किलोमीटर दूर बेतालभाटीम गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। 

कोलवा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक फिलोमेना कोस्टा ने बताया कि एक व्यक्ति को बच्चा चोर होने के शक में भीड़ द्वारा पीटा गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति कथित तौर पर रास्ता भटक गया था और गलती से किसी और के घर में चला गया था। 

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर पर काम करता है। महिलाओं के एक समूह ने अज्ञात व्यक्ति को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे गलतफहमी पैदा हो गई। इस मामले अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

सिक्योरिटी गार्ड ने झूठा अलार्म बजाकर फैलाई दहशत
तीसरी घटना मंगलवार को दक्षिण गोवा के फतोर्दा इलाके में हुई। यहां पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने झूठा अलार्म बजाया और लोगों में दहशत पैदा की। 


निरीक्षक गिरेंद्र नाइक ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने एक झूठा अलार्म बजाया और पुलिस को सतर्क करते हुए दावा किया कि इस इलाके में एक भिखारी बच्चा चोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed