फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Bar Row: Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi supports Smriti Irani, says 'Don't defame 18 year old child'

Goa Bar Row: स्मृति ईरानी के बचाव में आईं शिवसेना सांसद, बोलीं- '18 साल की बच्ची को बदनाम न करें'

Sun, 24 Jul 2022 11:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, एक युवा लड़की ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए ऐसा किया हो, हो सकता है कि उससे कुछ गलती हो गई हो। लेकिन 18 साल की लड़की को तरह बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Goa Bar Row: Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi supports Smriti Irani, says 'Don't defame 18 year old child'
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने के आरोपों के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सामने आई हैं। उन्होंने स्मृति की बेटी जोइश ईरानी का बचाव करते हुए कहा, 18 वर्षीय छात्रा को खलनायिका की तरह नहीं पेश किया जाना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, 18 साल के बच्चों को तो यह भी नहीं पता होता कि भारत में एक रेस्तरां चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है और इसमें किस तरह की सजा हो सकती है।  

विज्ञापन


प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, एक युवा लड़की ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए ऐसा किया हो, हो सकता है कि उससे कुछ गलती हो गई हो। लेकिन 18 साल की लड़की को तरह बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,  मैं एक 19 साल के बच्चे की मां के रूप में यह सब बात कर रही हूं। मैं अपनी राजनीति को इससे अलग रखती हूं। 
विज्ञापन


दरअसल, शिवसेना सांसद का यह ट्वीट तब आया है, जब स्मृति ईरानी ने सभी आरोपों का खंडन किया है। कहा है, उनकी बेटी फर्स्ट ईयर कॉलेज छात्रा है और कोई बार नहीं चला रही है। वहीं उन्होंने कॉग्रेस को कानूनी रूप से अपना दावा साबित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 
गोवा में अवैध बार संचालन में कथित रूप से स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता कर कहा था कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्टोरेंट' पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को कैबिनेट से बर्खास्त करने की थी मांग की थी। 


कानूनी लड़ाई की तैयारी में ईरानी 
कांग्रेस के आरोप के बाद स्मृति ईरानी मामले में कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं। आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा था, दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed