{"_id":"61f012b5e911c701964d3389","slug":"goa-assembly-election-2022-former-congress-leader-joseph-sequeira-joins-bjp-joins-party-just-before-vidhan-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा की भाजपा में इंट्री, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा की भाजपा में इंट्री, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में हुए शामिल
Wed, 26 Jan 2022 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:14 PM IST
सार
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, हमने कलंगुट में अपनी पार्टी को फिर से मजबूत किया है और निश्चित रूप से हम गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जोसेफ के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हमने कलंगुट में अपनी पार्टी को फिर से मजबूत किया है और निश्चित रूप से हम गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। कलंगुट के पूर्व सरपंच का पार्टी में आना हम सब के लिए एक मजबूत कदम है। हम इसका बहुत सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
कलगुंट से लड़ने पर जोसेफ का बयान
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कलंगुट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जोसेफ ने कहा कि अगर पार्टी मुझे टिकट देती है, तो मैं अपना सारा जोर लगा दूंगा।
हम बाधाओं से लड़कर विजयी होंगे
इस बीच, पार्टी के भीतर असंतुष्टों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में 22 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार है। पार्टी किसी भी बाधा का डटकर सामना करेगी और अपनी जीत भी सुनिश्चत करेगी। हमें पूरा विश्वास है।
विज्ञापन