फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl student committed suicide who were gangraped

आगरा: गैंगरेप की शिकार छात्रा ने आग लगाकर दी जान

Sun, 20 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 20 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
girl student committed suicide who were gangraped
आग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सिकंदरा थाना क्षेत्र में गैंगरेप का शिकार हुई आठवीं की छात्रा ने शनिवार को घर में आग लगाकर जान दे दी। उसकी मां का आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। विरोधस्वरूप कुशवाहा महासभा ने पोस्टमार्टम हाउस पर धरना दिया। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलीं।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है। मां का आरोप है कि वह गोवर्धन परिक्रमा जाने के लिए छोटी बेटी के साथ बाजार गई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं में पढ़ती थी। वह घर पर अकेली थी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे पड़ोस में रहने वाले तीन युवक जबरन घर में घुस आए। उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लौटने पर बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। वह उसे लेकर थाने गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


घर आने पर लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। किसी तरह लोगों ने भीतर जाकर आग बुझाई और उसे एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस पर आरोप है कि मृतका के पिता से कोरे कागज पर साइन करा लिए। इसके बाद आरोपी दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम

girl student committed suicide who were gangraped

कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा का कहना है कि पुलिस ने लापरवाही बरती। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर धरना दिया। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम वीडियो कैमरे की निगरानी में दो डाक्टरों के पैनल से कराया गया है।
 
एसओ सिकंदरा थाना ने बताया कि पहले लड़की के पिता की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था।

तहरीर में दुष्कर्म की बात नहीं कही गई थी। अब दुष्कर्म की तहरीर मिली है। मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाकर जांच की जाएगी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवा ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed