फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl prisoner of Jaunpur jail from eight months become pregnant

जिला जेल में आठ महीने से बंद युवती हुई गर्भवती, मामला दबाने में जुटा जेल प्रशासन

Sun, 10 Jul 2016 06:00 AM IST
विनोद तिवारी/ अमर उजाला, जौनपुर
विनोद तिवारी/ अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
Girl prisoner of Jaunpur jail from eight months become pregnant

 हत्या के मामले में यूपी के जौनपुर जिला जेल में आठ महीने से बंद एक युवती के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और वह मामले को दबाने में जुट गया है। बता दें कि जेल में आने के दौरान युवती का जो मेडिकल चेकअप हुआ था, उसमें ऐसा कोई विवरण दर्ज नहीं है, जिससे उसके पहले से ही गर्भवती होने की बात साबित हो सके।

विज्ञापन


 जिला जेल में करीब 80 महिलाएं बंद हैं। हत्या के मामले में एक युवती नवंबर, 2015 में जेल में लाई गई थी। बंदी महिलाओं को हर सप्ताह मेडिकल चेकअप किया जाता है। पिछले कुछ महीने से हत्या के मामले में बंद युवती अपना चेकअप कराने से लगातार बच रही थी।
विज्ञापन


इस पर महिला डॉक्टर को उसके गर्भवती होने का शक हुआ। उसने यह बात सीनियर डॉक्टर को बताई, जिस पर सीनियर डॉक्टर ने उससे पूछताछ की और युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को दबाने में जुटा जेल प्रशासन

Girl prisoner of Jaunpur jail from eight months become pregnant
कैदी

युवती ने इसके लिए मना कर दिया। कुछ लोगों ने एतराज भी जताया। इसके चलते मेडिकल जांच का मामला टल गया।  जून के प्रथम सप्ताह में जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जब जेल में मुआयना करने पहुंचे, तो जेल प्रशासन ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इसके बाद नियम-शर्तें देखी गईं और अंतत: युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। यहां उसके गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद महिला बैरक में इसकी चर्चा हुई और धीरे-धीरे पूरी जेल में यह बात फैल गई। 

सीनियर डॉक्टर ने शक के आधार पर युवती को मेडिकल जांच के लिए रेफर किया था। जांच में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। गर्भ कितने माह का है, इसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी।
- शैलेंद्र मैत्रेय, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed