{"_id":"6160add08ebc3e05c44bab57","slug":"girl-misdeed-by-four-people-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नागपुर में लड़की के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नागपुर में लड़की के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी सहित गिरफ्तार
Sat, 09 Oct 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:16 AM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की उम्र 17 साल की है। पुलिस के मुतबिक लड़की का आकाश भंडारी (20) के साथ अफेयर था। इस मामले में उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो से सात अक्तूबर के बीच लड़की के प्रेमी आकाश और उसके दोस्तों संदीप पंधारे (30), फिरोज शेख (24) और अजय सुरंकर (20) ने कथित तौर पर इस्सानी इलाके में एक सुनसान जगह पर लड़की के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सात अक्तूबर को जब लड़की उसी स्थान पर आकाश भंडारी के साथ बैठी थी तभी तीन अज्ञात लोगों ने वहां आकर उनकी पिटाई कर दी, इसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने पूरी बात एक सामाजिक कार्यकर्ता सुनाई, इसके बात कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में आकाश भंडारी, संदीप पंधारे, फिरोज शेख और अजय सुरंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में सामूहिक बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। और आगे की जांच जारी है।