सड़क बनाने के लिए काटे गए पेड़ तो फूट-फूटकर रोई बच्ची, वीडियो देख सीएम ने बनाया ग्रीन एंबेसडर
- एलंगबाम वेलेंतिना को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 'ग्रीन मणिपुर मिशन' का एम्बेसडर बनाया है
- पेड़ कटने पर बच्ची रोने लगी वीडियो हुआ वायरल
- सीएम ने बनाया ग्रीन एंबेसडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की नौ साल की बच्ची एलंगबाम वेलेंतिना को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 'ग्रीन मणिपुर मिशन' का एम्बेसडर बनाया है। दरअसल बच्ची का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पेड़ काटने को लेकर बच्ची रो रही है जो मुख्यमंत्री तक पहुंच गया जिसके बाद उसे मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ग्रीन एंबेसडर बना दिया।
इस सम्मान के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है। दरअसल पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली एलंगबाम वेलेंतिना ने चार साल पहले घर से लगी सड़क के किनारे दो पौधे लगाए थे। वह उन्हें रोज पानी देती और उनकी देखभाल करती थी।
यह पौधे अब पेड़ बन चुके थे। हाल ही में सड़क चौड़ी करने के दौरान इन पेड़ों को काट दिया गया। जब वेलेंतिना विद्यालय से लौटी तो उसने कटे हुए पेड़ों को देखकर रोना शुरू कर दिया। बच्ची को फूट-फूटकर रोते हुए देख किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद यह वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा।
उन्होंने वीडियो देखने के बाद कहा कि वेलेंतिना का प्रकृति के साथ लगाव देखकर मैं हैरान रह गया। वह राज्य के लोगों के लिए एक उदाहरण बन सकती हैं, इसलिए उसी पल मैंने उसे ग्रीन एम्बेसडर बनाने का फैसला कर लिया। अब वो राज्य सरकार के ग्रीन मणिपुर मिशन की एम्बेसडर हैं। बच्ची को फॉलो करें, प्रकृति को बचाएं।
बेटी को ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर उसके पिता एलंगबाम प्रेमकुमार और मां एलंगबाम शाया बेहद खुश हैं। मां का कहना है कि मेरी बेटी को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हम आभारी हैं। एक मां के रुप में मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.