फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giriraj Singh says opposition unity is like Osama bin Laden against nda 2019 lok sabha election

भाजपा प्रवक्ता के बाद अब गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों को बताया 'ओसामावादी'

Mon, 04 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh says opposition unity is like Osama bin Laden against nda 2019 lok sabha election

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बाद अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विपक्षी दलों के एकजुट होने के बावजूद विकास के मुद्दे पर चल रहा एनडीए गठबंधन 2019 का लोकसभा चुनाव जरूर जीतेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "माओवादी, जातिवादी, सामन्तवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए एनडीए की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी।"
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी महागठबंधन की तुलना पाकिस्तान के आतंकवादी हाफिज सईद से की थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को केवल महागठबंधन और हाफिज सईद रोकना चाहते हैं। हालांकि संबित ने बाद में सफाई देते हुए यह भी कहा था कि यह कोई तुलना नहीं है। लेकिन उनके इस बयान पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया देखने को जरूर मिली। 

उन्होंने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद का एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए और धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए संबित ने कहा था कि केवल अबतक नहीं बन पाया महागठबंधन ही नहीं बल्कि ऐसे और भी हैं जो शिद्दत से मोदी को भारत का पीएम बनने से रोकना चाहते हैं।


संबित ने ट्वीट करते हुए लिखा था,  "बेशक यह कोई तुलना नहीं है। मोदी जी का काले धन और भ्रष्टाचार पर हमला करने की वजह से भारत का विपक्ष एकजुट हो गया है। उनके आंतक और सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले की वजह से हाफिज सईद निराशा में चला गया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार सही दिशा में जा रही है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed