फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ghulam nabi azad says do not want to become mp or minister neither want to hold any position in party pm modi rajyasabha

गुलाम नबी बोले- अब नहीं बनना चाहता सांसद या मंत्री, पार्टी में भी नहीं चाहिए कोई पद

Thu, 11 Feb 2021 09:55 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 11 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
ghulam nabi azad says do not want to become mp or minister neither want to hold any position in party pm modi rajyasabha
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) से विदाई हो गई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अब लोग उन्हें कई जगहों पर देख पाएंगे, क्योंकि वह अब फ्री हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी इच्छा न तो सांसद बनने की है और न ही मंत्री पद चाहिए। इसके अलावा वे पार्टी में भी कोई पद नहीं लेना चाहते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक राजनेता के तौर पर अपने काम से संतुष्ट हैं और जब तक जिंदा रहेंगे तब तक जनता की सेवा करते रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आजाद ने कहा, 'मैं 1975 में जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। मैंने पार्टी में कई पदों पर काम किया है। मैंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश के लिए काम करने का मौका मिला। मैं खुश हूं कि मैंने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मुझे देश और दुनिया को जानने और समझने का मौका मिला।' 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं एक राजनेता के तौर पर अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा, जनता की सेवा करता रहूंगा।' उनसे जब संसद में मिली तारीफ और बधाईयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम कुछ लोगों को गहराई से समझते हैं तो कुछ को सतही तौर पर। जो मुझे गहराई से समझते हैं, उन्होंने सालों तक मेरा काम देखा है और इसलिए भावुक हो गए। मैं उन सबका आभारी हूं। मैं उन लोगों को भी धन्यवाद दूंगा जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कॉल किया और मेरे लिए ट्वीट किया।'


आजाद ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विभिन्न दलों के सहयोगियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरी तारीफ की और जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। अपने आगे की राह के बारे में उन्होंने कहा कि अब आप मुझे कई जगहों पर देख सकते हैं। मैं अब फ्री हो गया हूं। सांसद या मंत्री बनने की अब मेरी कोई इच्छा नहीं है। मैंने काफी काम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed