{"_id":"6338732ff9939f58582c565f","slug":"ghatampur-accident-pm-modi-announced-compensation-home-minister-and-defense-minister-also-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur Accident: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ghatampur Accident: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी जताया दुख
Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं।
विज्ञापन
घाटमपुर हादसा
- फोटो : ANI
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। अभी यह संख्या बढ़ भी सकती है। कई अब भी घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।