{"_id":"60f4a7908ebc3e79ad31f9d2","slug":"get-diesel-petrol-at-the-indian-oil-pump-with-fastag","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी परेशानी: अब फास्टैग से भरवाएं इंडियन आयल के पंप पर डीजल, पेट्रोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नहीं होगी परेशानी: अब फास्टैग से भरवाएं इंडियन आयल के पंप पर डीजल, पेट्रोल
Mon, 19 Jul 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:43 AM IST
सार
धोखाधड़ी रोकने के लिए ओटीपी का प्रावधान भी किया गया है। इस प्रक्रिया में क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्वाइप करने से भी कम समय लगेगा, यह पूरी तरह कांटेक्टलेस प्रक्रिया है।
विज्ञापन
Fastag
- फोटो : social media
विस्तार
यदि आप अपना बटुआ घर भूल आए हो और गाड़ी में तेल खत्म हो रहा हो अब चिंता की बात नहीं है। गाड़ी पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के फास्टैग से इंडियन ऑयल के किसी भी स्टेशन से डीजल या पेट्रोल भरवा सकते हैं।
विज्ञापन
चूंकि फास्टैग आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है इसलिए उसको यह वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करके भी आप अपने डीजल पेट्रोल या लुब्रिकेंट का बिल चुका सकते हैं। धोखाधड़ी रोकने के लिए ओटीपी का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्वाइप करने से भी कम समय लगेगा, यह पूरी तरह कांटेक्टलेस प्रक्रिया है। इंडियन आयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य के अनुसार, यह आत्मनिर्भर भारत का एक उदाहरण है क्योंकि फास्टैग टेक्नोलॉजी पूरी तरह भारतीय है। शुरुआत में यह सुविधा इंडियन आयल के 3000 स्टेशनों पर दी गई है। धीरे-धीरे इसे सभी पेट्रोल पंपों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन