फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Germany Historian will push Indian Scholar

भारतीय स्कालरों को आगे बढ़ाएंगे जर्मनी के इतिहासकार

Sun, 02 Oct 2016 04:03 AM IST
कौशल कुमार ओझा/ अमर उजाला, अलीगढ़
कौशल कुमार ओझा/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 02 Oct 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
Germany Historian will push Indian Scholar

जर्मन हिस्टोरियन्स एसोसिएशन (जीएचए) के 51 वें अधिवेशन में शामिल होकर लौटे एएमयू के प्रोफेसर एवं इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के महासचिव प्रो. इशरत आलम ने कहा कि अधिवेशन में ट्रांसनेशनल हिस्ट्री पर मंथन किया गया। इस अधिवेशन का आयोजन 20 से 23 सितंबर के बीच यूनिवर्सिटी ऑफ हैम्बर्ग, जर्मनी में किया गया था। जर्मनी के इतिहासकार यहां के युवा स्कालरों से खासे प्रभावित हैं और वे भारतीय स्कालरों को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करेंगे।

विज्ञापन


प्रो. आलम के अतिरिक्त भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के चेयरमैन वाई सुदर्शन राव, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. रविंद्ररन गोपीनाथ, कलकत्ता यूनिवर्सिटी के प्रो. अरुण कुमार बंदोपध्याय एवं गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रो. आईएस विश्वकर्मा आदि अधिवेशन में शामिल हुए। खास बात यह है कि जीएचए के इतिहास में पहली बार किसी दूसरे मुल्क के इतिहासकारों को अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
विज्ञापन


प्रो. आलम ने बताया कि एक सत्र में ट्रीटी ऑफ वेस्टफिलिया (1648) के बाद ट्रांसनेशनल इतिहास कैसे लिखा जाए, इस पर मंथन किया गया। इस संधि के बाद यूरोप में नए नेशन बने। यूरोप एवं इंडिया एक-दूसरे के संपर्क में आए। जर्मन भाषा को भारत में सिखाने एवं जर्मनी की पुस्तकों को भारतीय भाषाओं में अनुवाद पर भी विचार किया गया। प्रो. इशरत ने बताया कि उन्हें जर्मनी के विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और उच्चाधिकारियों ने आपसी विचार को साझा किया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जर्मनी के विदेश मंत्री एवं जर्मनी में भारत के राजदूत गुरुजीत सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के विख्यात इतिहासकार मार्टिन एस वासेल, हरमान कुल्के, ए एकर्ट आदि ने अधिवेशन को संबोधित किया। प्रो. आलम जर्मन इतिहासकारों का भारत प्रेम एवं दिलचस्पी देखकर बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी के इतिहासकारों ने भारत के युवा स्कालरों को आगे बढ़ाने में मदद करने की इच्छा जताई। यह भी निर्णय लिया गया कि भारतीय इतिहास पर काम करने वाले जर्मन इतिहासकार इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होंगे और भारत के इतिहासकार जर्मनी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed